मल्लाहों को बंधक बना कर पीटा

Updated at : 24 Dec 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
मल्लाहों को बंधक बना कर पीटा

शेखपुरा के मटोखर दह में मछली मारने को लेकर फायरिंग शेखपुरा : लंबे समय से वर्चस्व का केंद्र बने मटोखर दह में मछली मारने आये मल्लाहों की टीम को अपराधियों ने बंधक बना कर पिटाई कर दी. इसके बाद 24 राउंड फायरिंग भी की गयी. गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे के इस घटना में […]

विज्ञापन
शेखपुरा के मटोखर दह में मछली मारने को लेकर फायरिंग
शेखपुरा : लंबे समय से वर्चस्व का केंद्र बने मटोखर दह में मछली मारने आये मल्लाहों की टीम को अपराधियों ने बंधक बना कर पिटाई कर दी. इसके बाद 24 राउंड फायरिंग भी की गयी. गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे के इस घटना में हथियार से लैस बदमाशों ने दो घंटे तक मल्लाहों को बंधक बनाये रखा.
इसके बाद दह में मछली मारने पर मल्लाहों को जान मरने की धमकी देते हुए चले गये. इस घटना में बेगूसराय के गेहुनी गांव निवासी मल्लाह विनोद साहनी को गंभीर चोटें आयी हैं. अन्य आठ मल्लाह भी चोटिल हो गये. यह घटना मटोखर गांव निवासी मो गुड्डू के दालान पर तब हुई, जब मटोखर दह के बंदोबस्ती धारक अरुण चौहान द्वारा लाये गये मल्लाहों को ठहराया गया था. इसी दौरान बदमाशों ने हमला बोल दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया. पुलिस ने घटनास्थल से 12 खोखे बरामद किये हैं.
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में पट्टाधारी चमकलाल साहनी ने कारे गांव के बालमुकुंद यादव व कमासी गांव के बच्चन साहनी समेत छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया की मटोखर दह में मछली पालन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था. इस विवाद के बीच बंदोबस्ती धारक के अलावा आरोपित पक्ष के बालमुकुंद यादव ने भी जीरा डाला था.
जब मछली मारने की बारी आयी तब दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया. थाइस घटना के मुख्य आरोपित बच्चन साहनी और बालमुकुंद यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी है. एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि मामला गंभीर है. दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन