शराब के नशे में पिस्टल समेत दो बाइक सवार गिरफ्तार

शेखपुरा. जयरामपुर पुलिस को वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में धुत पिस्टल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इन दोनों अपराधियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जयरामपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस सोमवार को शेखपुरा-बरबिगहा रोड पर वाहनों की जांच […]
जयरामपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस सोमवार को शेखपुरा-बरबिगहा रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान बरबिगहा के तेऊस गांव की ओर से आ रही जांच करने पर दो बाइक सवार शराब के नशे में धुत पाये गये. जांच के दौरान ही पुलिस को गिरिहिंडा निवासी 45 साल के भागवत राम के पास से पिस्टल बरामद हुई. बाइक गिरिहिंडा के ही आकाश कुमार चला रहा था. वह भी शराब के नशे में धुत था. जयरामपुर पुलिस थाना के प्रभारी नंदन यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. उन्होंने यह भी बताया कि इन दोनों से किसी अन्य अपराध में शामिल होने की बाबत भी पूछताछ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




