जर्जर तार बना मौत का सबब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महुली बाजार में जर्जर तार बदलने के लिए लंबे अरसे से उठ रही मांग मौत के बाद लोगों में बढ़ा आक्रोश शेखपुरा : अरियरी के महुली बाजार में गुरुवार को यात्री बस में हाइटेंशन तार से एक मजदूर की मौत के बाद एक बार फिर विद्युत विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े किये जा रहे […]
विज्ञापन
महुली बाजार में जर्जर तार बदलने के लिए लंबे अरसे से उठ रही मांग
मौत के बाद लोगों में बढ़ा आक्रोश
शेखपुरा : अरियरी के महुली बाजार में गुरुवार को यात्री बस में हाइटेंशन तार से एक मजदूर की मौत के बाद एक बार फिर विद्युत विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं. आलम यह है कि अगर जल्द ही विद्युत तार नहीं बदले गये तब लोग आंदोलन को लेकर सड़क पर उतर आयेंगे. इस बाबत स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. घटनास्थल पर भीड़ ने बताया कि 11 हजार वोल्ट तार काफी नीचे लटक रहा है. आये दिन खतरा मंडराता रहता है. गुरुवार को भी वहीं हुआ. यात्री बस तार से अलग खड़ी थी. लेकिन थोड़ा हवा होने के कारण हिलने मात्र से बस के संपर्क में आ गयी और वरूणा के मजदूर की मौत हो गयी. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार से कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










