महंगाई बढ़ाने वाली सरकार है केंद्र की : सीपीआइ

Updated at : 14 Sep 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
महंगाई बढ़ाने वाली सरकार है केंद्र की : सीपीआइ

शेखपुरा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने केंद्र सरकार को महंगाई बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की नीतियां भी जनविरोधी हैं. जिला सचिव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार समाज में उन्माद पैदा करने वाली, फिरका परस्त और संप्रदायवाद का पोषक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व […]

विज्ञापन

शेखपुरा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने केंद्र सरकार को महंगाई बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की नीतियां भी जनविरोधी हैं. जिला सचिव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार समाज में उन्माद पैदा करने वाली, फिरका परस्त और संप्रदायवाद का पोषक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी दिन-दूना बढ़ रही है. वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर भी जमकर प्रहार किया. घर-घर में बिजली-पानी पहुंचाने का सरकार का दावा तो दूर अभी सभी को सरकार समय पर राशन और केरोसिन भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है. प्रशासन में भ्रष्टाचार चरम पर है.

जिलाधिकारी जनता से दूर किसी का टेलीफोन नहीं उठाते हैं. भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जनता के सवालों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने के लिए 30 सितंबर को जिलाधिकारी का घेराव करने का भी निर्णय लिया है. इसके पूर्व पार्टी द्वारा सदर अंचल के पार्टी पदाधिकारियों का चयन किया गया. श्रवण पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से रंजीत पासवान को अंचल सचिव चुना गया. राज शंकर को सहायक सचिव और बालेश्वर प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया है. इस चुनाव के लिए चंद्रभूषण प्रसाद, अशोक कुमार पांडेय, आनंदी सिंह को प्रेक्षक बनाया गया है. बैठक में पार्टी द्वारा सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाला गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन