प्रभारी मंत्री ने किया शेखपुरा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा

शेखपुरा : जिले के प्रभारी व ग्रामीण विकास मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घाटकुसुम्भा का दौरा किया और जिला प्रशासन को बाढ़ से घिरे लोगों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया. मंत्री ने प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर लोगों को सरकार द्वारा […]
शेखपुरा : जिले के प्रभारी व ग्रामीण विकास मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घाटकुसुम्भा का दौरा किया और जिला प्रशासन को बाढ़ से घिरे लोगों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया. मंत्री ने प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली मदद के बारे में बताया. मंत्री ने डीएम, आपदा प्रबंधन के प्रभारी आदि को बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने को कहा.
मंत्री ने जल मार्ग से लखीसराय और पटना जिले के बाढ़ग्रस्त गांवों का भी दौरा किया. मंत्री के साथ शेखपुरा विधायक रंधीर कुमार सोनी और जिलाधिकारी सहित पूरा जिला प्रशासन मौजूद था. पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने बताया कि बाढ़ राहत सामग्री वितरण में शेखपुरा और लखीसराय के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है. विधायक रंधीर कुमार सोनी ने बताया कि तीन दिन पूर्व सरकार ने शेखपुरा को भी बाढ़ग्रस्त जिला घोषित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




