बैंक व बिजली बिल का मामला छाया

बिहारशरीफ : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. कड़ी सुरक्षा व व्यापक व्यवस्था के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम […]
बिहारशरीफ : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. कड़ी सुरक्षा व व्यापक व्यवस्था के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार रूखैयार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.
इस मौके पर एडीजे 10 मो. शाहिद रईस सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी, अपर समाहर्ता मो. मुर्शिद आलम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला जज श्री कुमार ने कहा कि नयाय के बिना सामाजिक संरचना की कल्पना नहीं की जा सकती है.
परंतु न्यायिक प्रक्रिया के कारण उन्हें न्याय पाने में काफी विलंब एवं अधिक खर्च व परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों की परेशानी को देखते हुए लोक अदालत की शुरुआत की गयी, जहां सुलह के आधार पर त्वरित व नि:शुल्क न्याय दिलाने की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि पक्षकारों के बीच सुलह के आधार पर विवादों एवं मुकदमे के निष्पादन के लिए 15 बेंच का गठन किया गया है.
प्रत्येक बेंच के साथ काउंसेलर की प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि वे उभय पक्षों के बीच मध्यस्थता कर उन्हें सुलह करने के लिए राजी करा सके. उपाध्यक्ष सह डीएम डॉ. त्याग राजन ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत मुकदमे व विवादों से त्रस्त लोगों के लिए वरदान के समान है. लोगों को इसका लाभ उठाते हुए सुखी व शांतिपूर्ण जीवन बिताने का प्रयास करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी अपने स्तर से जनहित में लोक अदालत की सफलता के लिए प्रयासरत है. समारोह को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री रूखैयार, सचिव दिनेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष दशरथ प्रसाद सहित कई लोगों ने संबोधित किया. समारोह का संचालन एडीजे 5 शिवानंद मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राधिकार के सचिव आशुतोष कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




