वाहनों की भिड़ंत में दर्जन भर लोग जख्मी

Updated at : 09 Dec 2015 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
वाहनों  की भिड़ंत में दर्जन भर लोग जख्मी

शेखपुरा : मेहुस-बरबीघा मार्ग स्थित अहियापुर-कुटौत के समीप टेंपो व एक अन्य छोटी गाड़ी के आमने-सामने की भिडंत में दर्जन भर यात्री जख्मी हो गये. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अहियापुर एवं निजी क्लिनिकों में इलाज के लिए ले जाया गया. घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों से मिली […]

विज्ञापन

शेखपुरा : मेहुस-बरबीघा मार्ग स्थित अहियापुर-कुटौत के समीप टेंपो व एक अन्य छोटी गाड़ी के आमने-सामने की भिडंत में दर्जन भर यात्री जख्मी हो गये. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अहियापुर एवं निजी क्लिनिकों में इलाज के लिए ले जाया गया. घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मेहुस से बरबीघा की ओर यात्रियों से भरा टेंपो जा रहा था. वहीं, सामने से मेहुस की ओर भी एक यात्री वाहन आ रहा था, दोनों में टक्कर हो गयी. इस घटना में धरसेनी गांव निवासी अनिता देवी, बजरंगी शर्मा (सिंघौल), अशोक राम (प्यारेपुर), दिनेश ठाकुर (जाफरपुर) समेत अन्य यात्री जख्मी हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन