सैंपल की जांच के लिए पाकुड़ जायेंगे अधिकारी

Updated at : 07 Dec 2015 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
सैंपल की जांच के लिए पाकुड़ जायेंगे अधिकारी

शेखपुरा : शेखपुरा- सुमका पथ निर्माण के घटिया जांच का मामला सुलझाने के लिए अधिकारी अब झारखंड के पाकुड़ जायेंगे. अधिकारियों के दल द्वारा किये गये जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि इस पथ के निर्माण में खनन मेटेरियल पाकुड़ से लाकर प्रयोग किया गया था. सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

शेखपुरा : शेखपुरा- सुमका पथ निर्माण के घटिया जांच का मामला सुलझाने के लिए अधिकारी अब झारखंड के पाकुड़ जायेंगे. अधिकारियों के दल द्वारा किये गये जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि इस पथ के निर्माण में खनन मेटेरियल पाकुड़ से लाकर प्रयोग किया गया था.

सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले माह दिये गये जांच में योजना के संबंधित कागजात व चालान उपलब्ध कराया गया था. स्थल निरीक्षण के क्रम में सड़क निर्माण में प्रयोग किये गये सामग्री का नमूना दिया गया. यह सामग्री एवं चालान पाकुड़ जिला से संबंधित है. इसलिए डीडीसी निरंजन कुमार झा ने अधिकारी को पाकुड़ जाकर वहां के खनिज पदाधिकारी से सत्यता परखने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन