छापेमारी में 500 लीटर शराब बरामद

Updated at : 07 Dec 2015 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में 500 लीटर शराब बरामद

शेखपुरा : उत्पाद विभाग द्वारा की गयी छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद किया गया. रविवार को उत्पाद विभाग के छापामार दस्ता ने जिले के बरबीघा अंतर्गत कोयरी बीघा से एक महिला शराब कारोबारी पिंकी देवी को गिरफ्तार भी किया है. छापेमारी टीम ने इसके अलावे जिले के सुरदासपुर, मुरारपुर आदि जगहों […]

विज्ञापन

शेखपुरा : उत्पाद विभाग द्वारा की गयी छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद किया गया. रविवार को उत्पाद विभाग के छापामार दस्ता ने जिले के बरबीघा अंतर्गत कोयरी बीघा से एक महिला शराब कारोबारी पिंकी देवी को गिरफ्तार भी किया है. छापेमारी टीम ने इसके अलावे जिले के सुरदासपुर, मुरारपुर आदि जगहों पर भी लंबे समय से चल रहे अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी की.

इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक रंजीव झा ने बताया कि छापामार दस्ता को देख कर सुरदासपुर तथा मुरारपुर में कारोबारी भागने में सफल हो गये. इन स्थानों पर 500 लीटर शराब बरामद किया गया. साथ ही हजारों लीटर अर्धनिर्मित शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. छापामार दस्ता द्वारा महुआ शराब के निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण तथा कच्चा माल भी बरामद कर अपने साथ लेते आयी.

उधर बरबीघा के कोयरी बीघा में शराब के साथ एक महिला पिंकी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. उत्पाद विभाग ने सभी जगहों पर छापेमारी के दाौरान 500 लीटर शराब बरामद किया गया था. छापामार दस्ता ने लगभग तीन दर्जन संचालित अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त भी कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन