बुझ गया रेवी के घर का आखिरी चिराग

Updated at : 30 Oct 2015 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
बुझ गया रेवी के घर का आखिरी चिराग

शेखपुरा़ : करीब चार साल पहले जब एकलौते पुत्र सौरभ और विवाहिता रेवी देवी को छोड़ कर श्री निवास सिंह ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी थी. तब मां बेटे के इस जिंदगी पर मुसीबतों का पहाड़ जमा था. परंतु पिता की मौत के बाद सौरभ ने अपनी कावलियत का परिचय देकर जेएनबी […]

विज्ञापन

शेखपुरा़ : करीब चार साल पहले जब एकलौते पुत्र सौरभ और विवाहिता रेवी देवी को छोड़ कर श्री निवास सिंह ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी थी. तब मां बेटे के इस जिंदगी पर मुसीबतों का पहाड़ जमा था.

परंतु पिता की मौत के बाद सौरभ ने अपनी कावलियत का परिचय देकर जेएनबी प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में अपना स्थान बनाकर जिंदगी की नयी शुरूआत की थी. तब शायद बेटे की इस कामयाबी ने एक मां के अंधेरी जिंदगी में जीवन की नयी आस भर दी. मगर शायद कुदरत को यह भी मंंजूर नहीं था. न जाने किसी दुश्मन की नजर इस अाशान्वित परिवार को लगी.

जिसमें विधवा रेवी की जिंदगी के एकलौते चिराग को भी बूझा दिया. जेएनबी शेखपुरा में अष्टमी कक्षा के सौरभ की हत्या की खबर से लोग शोक में हैं. लोगों ने हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके इसके लिए पुलिस विभाग के आलाधिकारियों से गुहार लगायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन