पत्रकार की हत्या की निंदा

शेखपुरा : गया में घर में घुस कर पत्रकार को गोली मार कर हत्या कर देने की घटना की यहां कड़ी निंदा की जा रही है. गया जिले के मरैया प्रखंड के हिंदी अखबार के पत्रकार मिथिलेश कुमार पांडेय को अपराधियों ने रात में गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक पत्रकार के आत्म शांति […]
शेखपुरा : गया में घर में घुस कर पत्रकार को गोली मार कर हत्या कर देने की घटना की यहां कड़ी निंदा की जा रही है. गया जिले के मरैया प्रखंड के हिंदी अखबार के पत्रकार मिथिलेश कुमार पांडेय को अपराधियों ने रात में गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक पत्रकार के आत्म शांति के लिए शेखपुरा पे्रस क्लब में शोक सभा किया गया.
इसमें दो मिनट की मौन कर मृत पत्रकार की आत्म शांति के लिए प्रार्थना किया गया. इसका अध्यक्षता शम्बील हैंदर ने की. इस मौके पर अरविंद कुमार, संजय कुमार मेहता, शैलेन्द्र पांडेय आदि मौजूद थे. आक्रोशित पत्रकारों ने मृतक पत्रकार के परिजन को दस लाख रुपये मुआवजा तथा एक सरकारी नौकरी के साथ -साथ कार्यरत पत्रकारों को पूरी सुरक्षा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




