कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन ने चलाया जनसंपर्क

शेखपुरा : विधान सभा चुनाव को लेकर बरबीघा से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन ने जनसम्पर्क अभियान चलाया. कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और बरबीघा के साहित्यिक धरती के सम्मान को लेकर अपने पूर्वज स्व0 राजो बाबू के अधूरे सपने को पूरा करूंगा. महागंठबंधन की चट्टानी एकता के लिए बरबीघा के बदलाव में सभी […]
शेखपुरा : विधान सभा चुनाव को लेकर बरबीघा से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन ने जनसम्पर्क अभियान चलाया.
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और बरबीघा के साहित्यिक धरती के सम्मान को लेकर अपने पूर्वज स्व0 राजो बाबू के अधूरे सपने को पूरा करूंगा. महागंठबंधन की चट्टानी एकता के लिए बरबीघा के बदलाव में सभी दल और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलुंगा.
इस मौके पर वे बरबीघा के रहिचा हैदरचक, छबीलाठीका, केवलबीघा, कृष्णापुरी, बेलाव, मधेपुर, डोवाडीह, चमरबीघा, ओनामा समेत अन्य गांवों का दौरा किया. इस अभियान में जदयू जिलाध्यक्ष डाॅ अर्जून प्रसाद पार्टी नेता मो0 गुलाम रब्बानी, राजद नेता मो0 वाहिद खान समेत अन्य लोग मौजूद थे. सुदर्शन ने इस चुनावी अभियान में डोर–टू–डोर जम सम्पर्क अभियान के तहत लोगों से समर्थन मांगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




