नामांकन के लिए पानी से गुजर रहे प्रत्याशी

Updated at : 23 Sep 2015 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
नामांकन के लिए पानी से गुजर रहे प्रत्याशी

शेखपुरा : विधान सभा चुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशियों को अनुमंडल परिसर में जलजमाव का सामना करना पड़ रहा है़ पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के बाद निबंधन कार्यालय परिसर से लेकर अनुमंडल कार्यालय तक जलजमाव की स्थिति बनी है़ इसके साथ ही समाहरणालय मुख्य द्वार से प्रवेश वर्जित रहने के […]

विज्ञापन

शेखपुरा : विधान सभा चुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशियों को अनुमंडल परिसर में जलजमाव का सामना करना पड़ रहा है़ पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के बाद निबंधन कार्यालय परिसर से लेकर अनुमंडल कार्यालय तक जलजमाव की स्थिति बनी है़

इसके साथ ही समाहरणालय मुख्य द्वार से प्रवेश वर्जित रहने के कारण प्रत्याशियों को गंदे पानी से गुजरने की लाचारी बन गयी है. मंगलवार को सातवें दिन अनुमंडल कार्यालय में बनाये गये अलग-अलग नामांकन काउंटर पर कुल छ: प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया गया़ इस दौरान शेखपुरा से पांच एवं बरबीघा विधानसभा से एक उम्मीदवार ने नामांकन कराया.

जलजमाव से निजात दिलाने के लिए उम्मीदवारों ने डी एम चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह से कार्रवाई की मांग किया है़ नामांकन का कार्य 23 सितम्बर बुधवार दोपहर 3 बजे तक होना है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन