आज भर होगा नामांकन दोपहर तीन बजे तक ही परचा दाखिल कर सकेंगे प्रत्याशी

Updated at : 23 Sep 2015 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
आज भर होगा नामांकन 	दोपहर तीन बजे तक ही परचा दाखिल कर सकेंगे प्रत्याशी

संवाददाता : शेखपुरा जिले की दोनों सीटों को मिलाकर नामांकन शुल्क जमा कराने वाले प्रत्याशियों की संख्या अब 22 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से अधिकतर प्रत्याशियों ने अपना नामांकन नहीं कराया है़ नामांकन के लिए महज अब एक ही दिन शेष रह गया है़ बहरहाल, शेखपुरा से जहां यह संख्या 12 तक पहुंच चुकी […]

विज्ञापन

संवाददाता : शेखपुरा जिले की दोनों सीटों को मिलाकर नामांकन शुल्क जमा कराने वाले प्रत्याशियों की संख्या अब 22 तक पहुंच चुकी है,

जिसमें से अधिकतर प्रत्याशियों ने अपना नामांकन नहीं कराया है़ नामांकन के लिए महज अब एक ही दिन शेष रह गया है़ बहरहाल, शेखपुरा से जहां यह संख्या 12 तक पहुंच चुकी है़ वहीं बरबीघा से भी आंकड़ा उछलकर 10 पर पहुंच गया है़

शेखपुरा से विजय कुमार उर्फ विजय सम्राट, डा दिनेश प्रसाद, शिवनारायण तांती, मनोज राम, नरेश साव, शंकर सुमन ने नामांकन शुल्क जमा कराया है़ अब तक जदयू से रंधीर कुमार सोनी, निर्दलीय से जीतेन्द्र नाथ एवं विनोद कुमार सिंह, बहुजन मुक्ति मोर्चा से प्रमोद पासवान एवं सपा से विजय यादव, सीपीआई से कृष्णनंदन यादव ने अपना नामांकन कराया है़

वहीं बरबीघा से प्रीतम कुमारी, राधे शर्मा, युगेश्वर मांझी, संजीव कुमार, मृत्यंजय कुमार, ई रवि चौधरी, कांग्रेस के सुदर्शन एवं रालोसपा के शिवकुमार ने अपना नामांकन शुल्क जमा करा दिया है़ एनसीपी से अनिल शंकर सिन्हा एवं सीपीआई के राजेश्वरी प्रसाद ने नामांकन करा लिया है़ 23 सितंबर को नामांकन की आखिरी तारीख तय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन