डीलर की हत्या पर पीडीएस संघ आक्रोशित

Updated at : 09 Sep 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
डीलर की हत्या पर पीडीएस संघ आक्रोशित

शेखपुरा : अरियरी प्रखंड के केमरा निवासी जनवितरण प्रणाली बिक्रेता डीलर श्यामली सिंह की निर्मम हत्या पर जिला फेयर प्राइस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में डीलरों ने जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को आवेदन दिया है. जिलाधिकारी से मिल कर ज्ञापन देने वालों में डीलर रामसागर सिंह, नवीन सिंह, कपंटू सिंह, विनोद कुमार आदि […]

विज्ञापन

शेखपुरा : अरियरी प्रखंड के केमरा निवासी जनवितरण प्रणाली बिक्रेता डीलर श्यामली सिंह की निर्मम हत्या पर जिला फेयर प्राइस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में डीलरों ने जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को आवेदन दिया है. जिलाधिकारी से मिल कर ज्ञापन देने वालों में डीलर रामसागर सिंह, नवीन सिंह, कपंटू सिंह, विनोद कुमार आदि शामिल थे.

अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि एक साजिश के तहत मृतक डीलर श्यामली सिंह का लाइसेंस रद्द करवा दिया गया था. अभी वे अपने लाइसेंस को पुनर्जीवित करने के लिए कानूनी प्रयास कर रहे थे. फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने मृतक के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, मृतक के आश्रितों को 50 लाख का मुआवजा तथा एक जनवितरण का लाइसेंस शीघ्र देने को कहा है. अध्यक्ष ने बताया कि श्यामली सिंह की हत्या के बाद यहां सभी डीलर सहम गये हैं.

उन्होंने डीलरों की सुरक्षा की मांग की है. इसके पूर्व फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की टीम मृतक के गांव जाकर उसके परिजनों को ढाढ़स बंधाया तथा मृतक के हत्या के मामले में न्याय दिलाने में भी परिवार को मदद करने का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन