रैली से वापसी के दौरान सड़क हादसे में एक की मौत, पांच जख्मी

Updated at : 01 Sep 2015 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
रैली से वापसी के दौरान सड़क हादसे में एक की मौत, पांच जख्मी

चेवाड़ा बाजार के समीप सड़क किनारे पुलिया से टकरायी बोलेरो चेवाड़ा : पटना में आयोजित स्वाभिमान रैली से वापसी के दौरान सड़क हादसे में महागठबंधन के एक कार्यकत्र्ता की मौत हो गई़ जबकि इस घटना में बोलेरो पर सवार पांच अन्य कार्यकत्र्ता जख्मी हो गय़े घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया […]

विज्ञापन
चेवाड़ा बाजार के समीप सड़क किनारे पुलिया से टकरायी बोलेरो
चेवाड़ा : पटना में आयोजित स्वाभिमान रैली से वापसी के दौरान सड़क हादसे में महागठबंधन के एक कार्यकत्र्ता की मौत हो गई़ जबकि इस घटना में बोलेरो पर सवार पांच अन्य कार्यकत्र्ता जख्मी हो गय़े
घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया़ घटना रात्रि करीब दो बजे उस समय घटी जब चेवाड़ा बाजार से थोड़ा पहले कार्यकत्र्ताओं से भरी बोलेरो सड़क किनारे निर्मित पुलिया से जा टकराई़ इस घटना में मृतक भोला राम (55 वर्ष) पड़ोसी जिले लक्खीसराय के हलसी थानान्तर्गत बेला महरत गांव निवासी बताया जाता है़
जानकारी के मुताबिक लक्खीसराय जिले के इस गांव से उक्त बोलेरो में सवार होकर महागठबंधन के नौ कार्यकत्र्ता स्वाभिमान रैली में षिरकत करने पटना गये थे एवं लौटन के क्रम में चालक ने उक्त स्थान पर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया़ इस घटना में जहां एक कार्यकत्र्ता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं वाहन में सवार सत्यदेव चौरसिया, सोहन राम, विजय राम, मनोज चौरसिया समेत पांच कार्यकत्र्ता जख्मी हो गय़े वाहन की बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गय़े घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है़ इस घटना के पश्चात कार्यकत्र्ताओं के गांव में मातम छाया हुआ है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन