किया थाने का घेराव,आक्रोश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रहिचा गांव की महिलाओं ने शराब के खिलाफ शुरू की मुहिम पुलिस प्रशासन के ख्लिाफ जताया विरोध शेखोपुरसराय : पिछले कई वर्षो से रहिचा गांव में अवैध शराब कारोबार से आजीज सैकड़ों महिलाओं ने शेखोपुरसराय थाने का घंटों घेराव किया़ महिलाएं झाडू,बेलन और डंडा लहराकर पुलिस व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की़ मौके पर महिलाओं […]
विज्ञापन
रहिचा गांव की महिलाओं ने शराब के खिलाफ शुरू की मुहिम
पुलिस प्रशासन के ख्लिाफ जताया विरोध
शेखोपुरसराय : पिछले कई वर्षो से रहिचा गांव में अवैध शराब कारोबार से आजीज सैकड़ों महिलाओं ने शेखोपुरसराय थाने का घंटों घेराव किया़ महिलाएं झाडू,बेलन और डंडा लहराकर पुलिस व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की़ मौके पर महिलाओं में सोना देवी, आषा देवी, लालमति देवी, संजू देवी, सरिता देवी, रेखा देवी समेत सैकड़ो महिलाएं वहां मौजूद थी़ महिलाओ ने आरोप लगाया कि अवैध शराब का कारोबार महिला की आवरू के लिए बड़ा खतरा है़
आये दिन शराबियों की शर्मनाक फब्तियों का महिलाओं को सामना करना पड़ रहा है़ गांव में शराब पीने के लिए स्थानीय कबीरपुर, दरियापुर,पलनी गांव से भी षराबियों का जमघट लगता है़ ऐसे में कम उर्म के युवक और बच्चे अवैध शराब के आदी हो रहे हैं
गांव में असामयिक मौत भी शराब पीने से हो रही है़ आक्रोशित महिलाओं ने करीब एक घंटे तक थाने को अपने कब्जे में रखा़ महिलाओं के आक्रोश के आगे पुलिस वाले भी मजबूर दिख़े इधर घेराव की सूचना पाकर थाना पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने आक्रोषित महिलाओं को शांत कराया़ इसके बाद गांव के मुख्य सड़कों से लेकर टोले में फैली शराब कारोबार को समाप्त करने का भी आश्वासन दिया़ तब जाकर आंदोलन कर रही महिलाएं शांत होकर अपने की ओर वापस लौट सकी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










