जीविका अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप

शेखपुरा : जिले में जीविका परियोजा के लिए चेवाड़ा प्रखंड के सामुदायिक समन्वयक पद पर कार्यरत महिला कार्यकर्ता ने दलित उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस बाबत पीड़िता व चेवाड़ा गांव निवासी पिंकी कुमारी ने डीएम प्रणव कुमार से लिखित शिकायत की है. इस मामले में पीड़ित महिला ने अपने अधिकारियों के द्वारा प्रताड़ना के […]
शेखपुरा : जिले में जीविका परियोजा के लिए चेवाड़ा प्रखंड के सामुदायिक समन्वयक पद पर कार्यरत महिला कार्यकर्ता ने दलित उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस बाबत पीड़िता व चेवाड़ा गांव निवासी पिंकी कुमारी ने डीएम प्रणव कुमार से लिखित शिकायत की है.
इस मामले में पीड़ित महिला ने अपने अधिकारियों के द्वारा प्रताड़ना के मामले में शिकायत करने पर पुन: आरोपी अधिकारियों के द्वारा सुलह करने के लिए दबाव बनाने का भी महिला ने आरोप लगाया है. इस बाबत महिला ने बिहार राज्य महिला आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका एवं एसपी शेखपुरा से कार्रवाई की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




