विधिज्ञ संघ का चुनाव परिणाम घोषित
Updated at : 12 Apr 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : शनिवार को जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव में कराये गये मतदान का परिणाम घोषित कर दिया गया. निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता आमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि विनोद कुमार सिंह 143 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अश्विनी कुमार सिन्हा को 60 मत से संतोष करना पड़ा.महासचिव पद पर […]
विज्ञापन
शेखपुरा : शनिवार को जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव में कराये गये मतदान का परिणाम घोषित कर दिया गया. निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता आमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि विनोद कुमार सिंह 143 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.
उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अश्विनी कुमार सिन्हा को 60 मत से संतोष करना पड़ा.महासचिव पद पर विपिन कुमार 90 मत प्राप्त किया, जिसमें 62 मत पाने वाले सुशील कुमार को पराजित किया. जबकि कोषाध्यक्ष पद पर शकील अहमद ने 85 मत प्राप्त किया और राजकुमार पंडित को हराया. अंकेक्षक पद पर बसंत पांडेय ने 95 मत प्राप्त कर विजयी पायी.
संयुक्त सचिव पद पर चंद्रमौलेश्वर प्रसाद यादव 11 मत तथा वीरेंद्र प्रसाद को 108 मत मिला. उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार सिन्हा और ललन कुमार विजयी रहे, जबकि सहायक सचिव के पद पर रामाकांत यादव तथा मनोज कुमार ने बाजी मारी. इसके पूर्व जिला विधिज्ञ संघ के कार्यकािरणी के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




