आधार नंबर से जुड़ेगा मतदाता पहचान पत्र
Updated at : 08 Apr 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

12 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर लगेगा विशेष शिविर मोबाइल नंबर, आधार और इ-मेल किया जायेगा संगृहीत शेखपुरा : जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का इपिक आधार नंबर से जोड़ा जायेगा. इसके लिए 12 अप्रैल को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया जायेगा. शिविर के माध्यम से बीएलओ सभी मतदाताओं […]
विज्ञापन
12 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर लगेगा विशेष शिविर
मोबाइल नंबर, आधार और इ-मेल किया जायेगा संगृहीत
शेखपुरा : जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का इपिक आधार नंबर से जोड़ा जायेगा. इसके लिए 12 अप्रैल को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया जायेगा. शिविर के माध्यम से बीएलओ सभी मतदाताओं का आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं इ-मेल आइडी संगृहीत करेंगे.
इसके बाद निर्वाचन विभाग इस दिशा में कार्रवाई करेगा. निर्वाचन पदाधिकारी दिवाकर कुमार ने बताया कि इस शिविर में मतदाता अपना नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म छह, नाम हटाने के लिए फॉर्म सात एवं एक से अधिक बूथों पर नाम रहने पर नाम हटाने के लिए फॉर्म सात भी जमा कर सकेंगे एवं वोटर आइडी में संशोधन के लिए फॉर्म आठ जमा करायेंगे.
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इपिक को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए इस विशेष मुहिम में सभी बीएलओ को चेकलिस्ट मुहैया कराया जा रहा है. इसी चेकलिस्ट में मतदाताओं के इपिक के साथ आधार नंबर एवं अन्य जानकारी संधारित किया जायेगा. इस अभियान की सफलता को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार के अलावे जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों से अपने क्षेत्र में लोगों के बीच जानकारी जागरूकता की भी अपील की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




