शेखपुरा में हुई रिकार्ड धान की खरीदारी

Updated at : 07 Apr 2015 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा में हुई रिकार्ड धान की खरीदारी

25 हजार मीटरिक धान अधिप्राप्ति की गयी शेखपुरा : सरकारी दर पर किसानों से लिये जाने वाले धान अधिप्राप्ति में यहां रिकार्ड उपलब्धि दर्ज की गयी है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 25 हजार मीटरिक धान अधिप्राप्ति की गयी. जबकि जिले में 22 हजार मीटरिक धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें पैक्स […]

विज्ञापन
25 हजार मीटरिक धान अधिप्राप्ति की गयी
शेखपुरा : सरकारी दर पर किसानों से लिये जाने वाले धान अधिप्राप्ति में यहां रिकार्ड उपलब्धि दर्ज की गयी है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 25 हजार मीटरिक धान अधिप्राप्ति की गयी. जबकि जिले में 22 हजार मीटरिक धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें पैक्स को 18 हजार मीटरिक धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था और शेष धान राज्य खाद्य निगम और अन्य संस्थानों को किसानों से सीधे खरीदे जाना था.
सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैक्स ने 22437 मीटरिक धान खरीद की और इसके अलावा राज्य खाद्य निगम द्वारा भी भारी मात्र में धान अधिप्राप्ति का आंकड़ा प्राप्त हुआ है. राज्य खाद्य निगम द्वारा सभी प्रखंड क्षेत्रों में क्रय केंद्र खोला गया था. शेखपुरा प्रखंड में 12000 क्विंटल,अरियरी प्रखंड क्षेत्र में 4500 क्विंटल,चेवाड़ा प्रखंड में 2594 क्विंटल धान राज्य खाद्य निगम द्वारा लिया गया. जबकि बरबीघा और शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में किसानों से लिये गये सीधे धान लिये जाने का आंकड़ा प्राप्त नहीं हुआ है.
किसानों से धान खरीद का यह आंकड़ा प्राप्त नहीं हुआ है. किसानों से धान खरीद का यह आंकड़ा 31 मार्च तक का है. 31 मार्च की धान अधिप्राप्ति या अंतिम तिथि तय की गयी थी. उधर कागजों पर किसानों से खरीदे गये धान पूरी तरह आलोचना से परे नहीं है. इसमें किसानों के हितों को अंधकार में रखने तथा उनके नाम पर धान के हेरफेर का भी आरोप लगाया गया हे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन