भाजपा में अंदरूनी कलह हुआ तेज

Updated at : 27 Jul 2013 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा में अंदरूनी कलह हुआ तेज

शेखपुरा : भाजपा में अंदरूनी कलह तेज होता नजर आ रहा है. इस मामले को लेकर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर बगावत का स्वर तेज करते हुए पार्टी छोड़ने का संकेत दिया है. साथ हीं पार्टी के वरीय अधिकारियों के समय रहते सकारात्मक पहल की मांग की है. पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी सत्यदेव […]

विज्ञापन

शेखपुरा : भाजपा में अंदरूनी कलह तेज होता नजर रहा है. इस मामले को लेकर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर बगावत का स्वर तेज करते हुए पार्टी छोड़ने का संकेत दिया है. साथ हीं पार्टी के वरीय अधिकारियों के समय रहते सकारात्मक पहल की मांग की है.

पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी सत्यदेव कुमार, राजेश कुमार उर्फ पंकज, सुदामा प्रसाद, केदार साव, राजेंद्र प्रसाद, रामविलास सिंह, हरिशंकर प्रसाद, उमेश प्रसाद सिंह, स्वराज कुमार समेत अन्य ने कहा कि संगठन के पुराने कार्यकर्ता भाजपा में हाशिये पर है. इसके बावजूद जिला संगठन प्रभारी स्थानीय सांसद को पार्टी की दुर्दशा की कोई चिंता नहीं है. उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को मारवाड़ी धरमशाला (बरबीघा) में बैठक आयोजित कर पार्टी की स्थिति एवं कार्यकर्ताओं की हो रही अनदेखी पर चर्चा की जायेगी एवं इसके पश्चात फैसला लिया जायेगा. कार्यकर्ताओं को संकेत देते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने पर भी निर्णय लिया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन