अनाथ दीपक को मिला 10 हजार का चेक

Updated at : 25 Jul 2013 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
अनाथ दीपक को मिला 10 हजार का चेक

शेखपुरा : लंबे अंतराल से सामाजिक सुरक्षा का आस लगाये 60 लाभुकों के इंतजार का लम्हा बुधवार को खत्म हो गया. लाभुकों के हाथ में योजना का चेक मिल सके, इसके लिए अनुमंडल कार्यालय में ही कैंप लगा कर चेक का वितरण किया गया. वर्ष 2010 में अपने माता–पिता के निधन से अनाथ हो गये […]

विज्ञापन

शेखपुरा : लंबे अंतराल से सामाजिक सुरक्षा का आस लगाये 60 लाभुकों के इंतजार का लम्हा बुधवार को खत्म हो गया. लाभुकों के हाथ में योजना का चेक मिल सके, इसके लिए अनुमंडल कार्यालय में ही कैंप लगा कर चेक का वितरण किया गया.

वर्ष 2010 में अपने मातापिता के निधन से अनाथ हो गये चौथी कक्षा के दीपक और उसकी दो बहनों को सहायता के रूप में 10 हजार के चेक का लाभ दिया गया. अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि 01 अप्रैल, 2012 के पूर्व जिन व्यक्तियों की मौत हुई है, उनके आश्रितों को 10-10 हजार का चेक वितरण किया गया, जबकि उक्त तिथि के बाद मृतक के आश्रितों को 20-20 हजार के चेक से लाभान्वित किया गया.

आवेदन के आलोक में 21 लाभुकों को 10-10 हजार, जबकि 39 लाभुकों को 20-20 हजार रुपये का लाभ दिया गया. बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बरबीघा प्रखंड के लाभुकों की उपस्थिति अच्छी रही. कैंप में विकास मित्रों की पहचान के बाद सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ दिया गया. बुधवार को लगभग एक दर्जन लाभुकों को यह लाभ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन