चिकित्सा प्रभारी पद के लिए दो दावेदार में घमासान

Updated at : 16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सा प्रभारी पद के लिए दो दावेदार में घमासान

शेखपुरा : जिले का स्वास्थ्य महकमा में जारी खींचतान अब गंभीर रूप धारण कर लिया है. खास कर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले को लेकर सीएस और डीएम के अलग-अलग निर्देश ने असमंजस की स्थिति उत्पन्न कर दी है. जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरियरी पर अगर नजर डाले तब सिविल सर्जन के आदेश […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले का स्वास्थ्य महकमा में जारी खींचतान अब गंभीर रूप धारण कर लिया है. खास कर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले को लेकर सीएस और डीएम के अलग-अलग निर्देश ने असमंजस की स्थिति उत्पन्न कर दी है.

जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरियरी पर अगर नजर डाले तब सिविल सर्जन के आदेश से हुए तबादले के बाद पदस्थापित चिकित्सा प्रभारी के रूप में डॉ. महेंद्र प्रसाद खुद की दावेदारी मान रहे है. वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी द्वारा सीएस के तबादला आदेश को निरस्त करने के बाद पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी कैलाश शर्मा ने भी अपनी दावेदारी कायम कर रखी है.

इस मामले को लेकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कार्यालय के लिपिक प्रवीण कुमार का तबादला सदर अस्पताल में कर दिया गया था, परंतु उक्त लिपिक ने कार्यालय के आगत निर्गत पंजी समेत अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले रखा है. पिछले 29 जून को उक्त लिपिक को विरमित करने के बाद कार्यालय में नई पंजी खोल कर कामकाज का निपटारा किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन