तबादले के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों ने खोला मोरचा

Updated at : 16 Jul 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
तबादले के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों ने खोला मोरचा

शेखपुरा : स्वास्थ्यकर्मियों के तबादले पर संघ ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है. शनिवार को बिहार राज्य चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संध ने आपात बैठक बुलायी. बैठक की अध्यक्षता संघ की नेत्री उषा देवी ने की. मौके पर मनोज कुमार सोलंकी, सुशांत कुमार, अनिल कुमार, रंजु कुमारी, प्रवीण कुमार, मो जफर इमाम आदि […]

विज्ञापन

शेखपुरा : स्वास्थ्यकर्मियों के तबादले पर संघ ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है. शनिवार को बिहार राज्य चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संध ने आपात बैठक बुलायी. बैठक की अध्यक्षता संघ की नेत्री उषा देवी ने की.

मौके पर मनोज कुमार सोलंकी, सुशांत कुमार, अनिल कुमार, रंजु कुमारी, प्रवीण कुमार, मो जफर इमाम आदि मौजूद थे. बैठक की जानकारी देते हुए जिला मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि डीएम की अध्यक्षतावाली तबादला कमेटी में शामिल डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद व महेंद्र प्रसाद पर पहले ही सिविल सर्जन को गलत कार्यो में सहयोग देने का आरोप लगाया गया है.

ऐसी स्थिति में उन्हें तबादला कमेटी में रखना ही प्रशासनिक सिद्धांतों के विरुद्ध है. संघ ने तबादले को सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत मानने से इनकार करने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मचारी अपने-अपने स्थान पर ही कार्य पर डटे रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन