भाभी के नाजुक अंग पर किया डंडे से प्रहार कर

Updated at : 16 Jul 2013 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
भाभी के नाजुक अंग पर किया डंडे से प्रहार कर

बरबीघा (शेखपुरा) : आपसी झगड़ा को लेकर देवर-देवरानी द्वारा भाभी के गुप्त अंग पर प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार प्रखंड के पिंजड़ी गांव निवासी कृष्णा बिंद द्वारा अपने भाई संजय बिंद व उसकी पत्नी सुनीता देवी को अभियुक्त […]

विज्ञापन

बरबीघा (शेखपुरा) : आपसी झगड़ा को लेकर देवर-देवरानी द्वारा भाभी के गुप्त अंग पर प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार प्रखंड के पिंजड़ी गांव निवासी कृष्णा बिंद द्वारा अपने भाई संजय बिंद व उसकी पत्नी सुनीता देवी को अभियुक्त बनाया गया है.

कृष्णा बिंद ने बताया कि घर के बाल-बच्चों के बीच होनेवाले लड़ाई-झगड़ों को तूल देकर संजय बिंद व उसकी विवाहिता बहन सुनीता देवी द्वारा उसकी पत्नी सविता देवी के साथ मंगलवार की रात मारपीट शुरू कर दी गयी. बीच-बचाव किये जाने के बाद भी संजय बिंद ने सविता देवी के गुप्त अंग पर एक डंडे से प्रहार कर देने के कारण खून बहने लगा.

कृष्णा बिंद ने बताया कि अस्पताल में इलाज के बावजूद सुधार नहीं होने के कारण सविता देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष मैथिलीशरण ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी पर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन