जिले में 80 प्रतिशत हुई धान की खरीद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : धान खरीद का काम जिला में समाप्त हो गया है. 15 नवंबर से शुरू धान अधिप्राप्ति में सरकारी दर पर किसानों से लक्ष्य का 80 प्रतिशत ही धान लिया जा सका. जिला में धान अधिप्राप्ति का कुल लक्ष्य 22 हजार मीटरिक टन रखा गया था. धान क्रय का कार्य 31 मार्च को समाप्त […]
विज्ञापन
शेखपुरा : धान खरीद का काम जिला में समाप्त हो गया है. 15 नवंबर से शुरू धान अधिप्राप्ति में सरकारी दर पर किसानों से लक्ष्य का 80 प्रतिशत ही धान लिया जा सका. जिला में धान अधिप्राप्ति का कुल लक्ष्य 22 हजार मीटरिक टन रखा गया था. धान क्रय का कार्य 31 मार्च को समाप्त हो गया है.
अब जिला प्रशासन द्वारा इस धान का भौतिक सत्यापन कार्य किया जायेगा. सरकारी सूत्रों के अनुसार जिले में धान अधिप्राप्ति के लिए 49 पैक्स और चार व्यापार मंडल को अधिकृत किया गया था. जिले के 974 किसानों से कुल 1557 मीटरिक टन धान की खरीद की जा सकी.
किसानों ने धान बेचने के लिए सरकार द्वारा सुझाये वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन दिया था. बताया गया कि पैक्स द्वारा किसानों से कुल 13775 मीटरिक टन धान लिया गया. वहीं, जिले में कार्यरत व्यापार मंडल द्वारा इस अवधि में 1804 मीटरिक टन धान खरीद कर सका. उधर, जिले में इतनी बड़ी मात्रा में धान की खरीद पर जानकारों को आश्चर्य भी हो रहा है.
इस साल बरसात में औसत से कम बारिश रहने के कारण सरकार द्वारा जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर दिया था. सुखाड़ से जूझ रहे जिले में इतने बड़े पैमाने पर धान की खरीद को किसी जादू से कम नहीं माना जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद इन सभी खरीदे गये धान का भौतिक सत्यापन करवाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










