ePaper

शौचालय योजना में बहुत पैसे कमा रहे हो, 50,000 रुपए रंगदारी पहुंचा दो नहीं तो...

Updated at : 21 Jul 2018 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
शौचालय योजना में बहुत पैसे कमा रहे हो, 50,000 रुपए रंगदारी पहुंचा दो नहीं तो...

शेखपुरा : जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार पर बरबीघा के बीडीओ पंकज कुमार से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. बीडीओ के मुताबिक अविनाश ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो गोली मार देंगे. बरबीघा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इस मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार पर बरबीघा के बीडीओ पंकज कुमार से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. बीडीओ के मुताबिक अविनाश ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो गोली मार देंगे. बरबीघा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इस मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे मैं पत्नी के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर में घूम रहा था. इसी दौरान खोजा गाछी गांव निवासी व जदयू के तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार पिता विजय सिंह के साथ शिवजी पिता मारकंडेय सिंह गांव कुटाउठ और किशोर कुमार अपनी मारुति सुजुकी कार से पहुंचे. अविनाश ने कहा कि कुछ काम है, तो मैंने कहा कि ऑफिस में आएं. उन लोगों ने कहा कि ऑफिस टाइम में आयेंगे तो आपको दिक्कत होगी. इसके बाद धमकी देते हुए चले गये.

बीडीओ ने बताया कि इसके पहले 20 जुलाई कि रात 9 बजे अविनाश ने फोन कर कहा था कि आप शौचालय योजना में गड़बड़ी कर बहुत पैसे कमा रहे हैं. 50 हजार रुपये की रंगदारी पहुंचा दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा. जब मैंने विरोध किया तो कहा कि छह घंटे का समय देता हूं, जहां- जहां फोन करना है कर लो. शाम 5 बजे आकर गोली मार दूंगा. बीडीओ ने शेखपुरा डीएम-एसपी से गुहार लगाते हुए उक्त तीनों पर बरबीघा थाना में केस दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन