फौज में भर्ती होकर मिटाना चाहता था विवाद

शेखपुरा : गांव में पुराने भूमि विवाद और आपराधिक घटनाओं को समाप्त कर सौहार्द कायम करने के लिए जयप्रकाश आर्मी में भर्ती होना चाहता था. इसके लिए वह लगातार दौड़ का अभ्यास कर रहा था. पिछले दिनों आर्मी बहाली को लेकर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में चयनित भी हो गया था. लेकिन मंगलवार को उसकी हत्या […]
शेखपुरा : गांव में पुराने भूमि विवाद और आपराधिक घटनाओं को समाप्त कर सौहार्द कायम करने के लिए जयप्रकाश आर्मी में भर्ती होना चाहता था. इसके लिए वह लगातार दौड़ का अभ्यास कर रहा था. पिछले दिनों आर्मी बहाली को लेकर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में चयनित भी हो गया था. लेकिन मंगलवार को उसकी हत्या कर दी गयी.
इसका कारण भूमि विवाद माना जा रहा है. वहीं, एक और बात सामने आयी है, जो उसकी होनेवाली ससुराल से जुड़ी है. जयपक्राश की शादी हिसुआ गांव में तय हुई थी. हालांकि, दोनों भाई अपनी-अपनी बेटी से शादी करना चाहते थे. इसी बीच गांव में विवाद शुरू हो गया. पुलिस के मुताबिक मृत युवक का भूमि विवाद को लेकर गांव के ही हत्या के आरोपित सुरेश यादव के साथ चल रहा था.
मारपीट में सुरेश यादव जख्मी हो गया था. एकरामा पंचायत के मुखिया पिंकू सिंह ने बताया कि मृत युवक काफी सकारात्मक सोच रखता था. हालांकि युवक ने अपने कठिन परिश्रम के बदौलत आर्मी के दौड़ की प्रतियोगिता में सफलता भी पा ली. लेकिन हत्या के इस घटना ने सारे मंसूबे पर पानी फेर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




