प्रेक्षकों के नाम व मोबाइल नंबर जारी

शेखपुरा : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रेक्षकों के नाम और मोबाइल नंबर जारी किये गये हैं. आम मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रख कर यह कदम उठाया गया है. सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा संसदीय क्षेत्र के चुनावी कार्य पर नजर रखने के लिए पीयूष सिंह को सामान्य प्रेक्षक के […]
शेखपुरा : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रेक्षकों के नाम और मोबाइल नंबर जारी किये गये हैं. आम मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रख कर यह कदम उठाया गया है. सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा संसदीय क्षेत्र के चुनावी कार्य पर नजर रखने के लिए पीयूष सिंह को सामान्य प्रेक्षक के तौर पर तैनात किया गया है.
उनका मोबाइल नंबर 09431292620 है. उसी प्रकार व्यय प्रेक्षक अमित गुप्ता (09431291573) और पहली बार तैनात किये जा रहे पुलिस प्रेक्षक हरिशंकरण (09431292634) के रूप में तैनात किये गये हैं. रत्न प्रकाश (09431291907) को नवादा और जमुई दोनों संसदीय क्षेत्र के स्वीप प्रेक्षक के तौर पर तैनात किया गया है. उसी प्रकार जमुई सुरक्षित संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डीएल मीणा (08987118734), व्यय प्रेक्षक संदीप ठाकुर (08034064020) तथा जीएमपी राजू पुलिस प्रेक्षक (08987118676) तैनात किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




