सरसौला खुर्द में विशेष सहयोग शिविर, 140 आवेदनों में 127 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
सहयोग शिविर में डीएम प्रतिभा रानी, एसपी शैलेन्द्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारी गण | Prabhat Khabar Network
सरसौला खुर्द पंचायत में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. इस शिविर में 140 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 127 का तत्काल समाधान किया गया.
Sheohar News: जिले की सरसौला खुर्द पंचायत में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डीएम प्रतिभा रानी एवं एसपी शैलेन्द्र सिंह स्वयं मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण सुनिश्चित कराया. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किये.
140 आवेदन प्राप्त, 127 तत्काल स्वीकृत
विशेष सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गये थे. ग्रामीणों की ओर से कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए. जांच के बाद इनमें से 127 आवेदनों को तत्काल स्वीकृत कर दिया गया.
वहीं, आवश्यक मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले 13 आवेदनों को जांच के बाद अस्वीकृत कर दिया गया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी.
12 आवेदकों को मिला जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
शिविर के दौरान 12 आवेदकों के बीच जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया. इससे संबंधित लाभुकों को प्रमाण-पत्र के लिए अलग से कार्यालयों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी.
प्रशासन की ओर से शिविर में लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करने पर जोर दिया गया.
पीएम सूर्य घर योजना के तीन लाभार्थी सम्मानित
डीएम प्रतिभा रानी ने हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम सूर्य घर योजना के तहत तीन लाभार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया.
इस अवसर पर डीएम ने लाभार्थियों से कहा कि उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर समाज के सामने एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है. उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले लोगों, रिश्तेदारों और मित्रों को भी पीएम सूर्य घर योजना के फायदों की जानकारी दें.
डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाया जा सके.
यह भी पढ़ें
Sheohar News: एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की बैठक में 2026 के सभी 25 मामलों में मुआवजा भुगतान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनीष नंदन सिंह
मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









