राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 12 सितंबर के नोटिसों का समय पर तामिला कराने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डीएलएसए के सचिव ललन कुमार रजक एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में जिला जज के निर्देशानुसार, सभी नोटिसों का समय पर तामिला कराने और आपसी समझौते से मामलों के स्थायी निपटारे पर विशेष बल दिया गया.

विज्ञापन

Sheohar News: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार मंगलवार को आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों और उसकी सफलता को लेकर समीक्षा बैठक हुई. डीएलएसए के सचिव ललन कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों और डीएसपी मुख्यालय के साथ लोक अदालत से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गयी.

आपसी समझौते से मामलों के स्थायी निपटारे पर जोर

डीएलएसए सचिव ललन कुमार रजक ने जिला जज के संदेश से पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे और समझौते के आधार पर मामलों का स्थायी निपटारा करना है. इससे आम जनता को समय पर राहत मिल सकेगी और मामलों के निपटारे में लगने वाला समय भी कम होगा.

लोक अदालत के नोटिसों का समय पर तामिला कराने का निर्देश

बैठक में सचिव ने जिले के विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों और डीएसपी मुख्यालय को कड़े निर्देश दिये कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित सभी नोटिसों का थाना स्तर पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में तामिला कराया जाए.

उन्होंने नोटिस तामिला की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करने और इसकी रिपोर्ट संबंधित कार्यालय में समय पर उपलब्ध कराने को कहा, ताकि लोक अदालत में मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया बाधित न हो.

छोटे और शमनीय आपराधिक मामलों पर विशेष जोर

बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) महेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों को छोटे और शमनीय आपराधिक मामलों से संबंधित नोटिसों का जल्द से जल्द तामिला कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि नोटिस तामिला के बाद उसकी रिपोर्ट भी समय पर डीएलएसए कार्यालय में जमा करायी जाए. इससे लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को आपसी समझौते के आधार पर निपटाने में मदद मिलेगी.

बैठक के अंत में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

यह भी पढ़ें

Sheohar News: पिपराही में पीएम सूर्यघर योजना के आवेदनों के तुरंत निष्पादन का निर्देश, साइबर सुरक्षा पर भी जोर

विज्ञापन
मनीष नंदन सिंह

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन