शिवहर एसपी ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, सभी थानों में रोज रोल कॉल का आदेश

जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को सुनते एसपी शैलेन्द्र सिंह
शिवहर एसपी शैलेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को प्रतिदिन रोल कॉल आयोजित करने का भी निर्देश दिया है.
Sheohar SP Janata Darbar: समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को एसपी शैलेन्द्र सिंह ने जनता दरबार आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनीं. इस दौरान उन्होंने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
शिकायतों पर जल्द कार्रवाई के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं. शिकायतों को सुनने के बाद एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा.
सभी थानों में प्रतिदिन होगा रोल कॉल
एसपी शैलेन्द्र सिंह ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक थाना में प्रतिदिन रोल कॉल आयोजित किया जाए.
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखना, कार्यक्षमता बढ़ाना और जवानों को दैनिक जिम्मेदारियों के प्रति अपडेट रखना है.
दिनभर की कार्ययोजना पर रहेगा फोकस
निर्देश के अनुसार, रोल कॉल के दौरान पुलिसकर्मियों को आवश्यक जानकारी देने के साथ-साथ दिनभर की कार्ययोजना भी तय की जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










