गीत-नाटक से नशे के खिलाफ संदेश, शिवहर की 53 पंचायतों में लोगों को ऐसे किया जा रहा जागरूक

Updated:
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकार व अन्य | Prabhat Khabar Network

नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकार व अन्य

शिवहर जिले की 53 ग्राम पंचायतों में नशा मुक्ति 2026 जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. चित्रांश शारदे रंगमंच के कलाकार नुक्कड़ नाटक, गीत और नृत्य के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं. यह अभियान पारिवारिक जीवन को सुरक्षित और खुशहाल बनाने का प्रयास है.

विज्ञापन

Sheohar Nasha Mukti Abhiyan: जिले की 53 ग्राम पंचायतों में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की ओर से नशा मुक्ति 2026 जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत कलाकार नुक्कड़ नाटक, गीत और नृत्य के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान के प्रति जागरूक कर रहे हैं.

गांव-गांव पहुंच रही कलाकारों की टीम

अभियान के तहत चित्रांश शारदे रंगमंच के कलाकारों ने शिवहर सदर प्रखंड के साथ तरियानी प्रखंड के सलेमपुर, हिरौता दुम्मा और माधोपुर छाता समेत विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया.

कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से बताया कि नशे की लत किस तरह व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है.

शराबबंदी को लेकर भी दिया संदेश

नुक्कड़ नाटक के दौरान लोगों को बताया गया कि बिहार में शराब का सेवन कानूनन प्रतिबंधित है. साथ ही चोरी-छिपे जहरीली शराब के सेवन से होने वाले जानलेवा खतरों को लेकर भी लोगों को सचेत किया गया.

टीम ने लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की.

गीत और नाटक के जरिए जागरूकता है मकसद

टीम लीडर नितेश कुमार अस्थाना ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गीत, नाटक और नृत्य जैसे माध्यमों से नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है, ताकि लोग नशे से दूरी बनाएं और उनका पारिवारिक जीवन सुरक्षित व खुशहाल रहे.

अभियान में कलाकार सतीश ठाकुर, अंबिका सिंह यादव, नंदलाल राम, कौशल कुमार, बॉबी कुमार, वीणा देवी, चंद्रकला कुमारी और उमेश कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे.


विज्ञापन
Manish Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Manish Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन