मानव शृंखला को लेकर बीइओ ने दिये निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

21 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर हो रही तैयारी पुरनहिया : बीआरसी केंद्र पर बीइओ रवींद्रनाथ सिंह की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गयी.बैठक में बीइओ श्री सिंह ने मानव शृंखला के संबंध जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिया. वही मद्य निषेद के द्वितीय चरण अंतर्गत 21 जनवरी को मानव शृंखला बनाये जाने को […]
विज्ञापन
21 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर हो रही तैयारी
पुरनहिया : बीआरसी केंद्र पर बीइओ रवींद्रनाथ सिंह की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गयी.बैठक में बीइओ श्री सिंह ने मानव शृंखला के संबंध जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिया. वही मद्य निषेद के द्वितीय चरण अंतर्गत 21 जनवरी को मानव शृंखला बनाये जाने को लेकर सभी विद्यालयों से बच्चों की सूची प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है .
सभी विद्यालयों में 28 दिसंबर को विद्यालय शिक्षा समिति व अभिभावक कि गोष्ठि कर अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का परिणाम बताते हुए सी एवं डी ग्रेड वाले बच्चों के लिए जनवरी 17 के प्रथम सप्ताह से एमडीएम के बाद दो घंटे का अतिरिक्त वर्ग संचालन, वित्तीय वर्ष 16-17 के मुख्यमंत्री व बालिका पोषाक योजना की सत्यापित सूची 30 दिसंबर तक देने, स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत विद्यालयों में जल,
स्वास्थ्य व स्वच्छता कार्य के क्रियान्वयन, मासिक बैठक में हर हाल में प्रधानाध्यापक को उपस्थित रहने का निर्देश प्रधान शिक्षक को दिया. वहीं बैठक में लेखा सहायक कैलाश बिहारी ने वित्तीय वर्ष 12-13 से 15-16 तक के अंकेक्षण के लिए लेखा पुस्तिका का आठ पंजी को संधारित करने की जानकारी दी. मौके पर बीआरपी बजरंग कुमार सीआरसीसी अंजनी कुमार, रीतेश रंजन, मनोज कुमार प्रधानाध्यापक शिवशंकर प्रसाद, रवींद्र कुमार, राजेश्वर राय, मनीष, राजेश्वर प्रसाद समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










