पैदल चलना है मुश्किल उदासीनता. विधायक के गांव महुआवा की सड़क खराब

Updated at : 29 Sep 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
पैदल चलना है मुश्किल उदासीनता. विधायक के गांव महुआवा की सड़क खराब

महुआवा से चंपारण जानेवाली सड़क की हालत नारकीय महुआवा से चंपारण पथ की नारकीय स्थिति व महुआवा से विसाहीं पथ. जनप्रतिनिधि समस्या को ले नहीं है गंभीर शिवहर : जिले में सड़क निर्माण पर भले ही पानी की तरह पैसा बहाया गया हो. किंतु जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा व प्रशासनिक अनदेखी के कारण स्थानीय विधायक के […]

विज्ञापन

महुआवा से चंपारण जानेवाली सड़क की हालत नारकीय

महुआवा से चंपारण पथ की नारकीय स्थिति व महुआवा से विसाहीं पथ.
जनप्रतिनिधि समस्या को ले नहीं है गंभीर
शिवहर : जिले में सड़क निर्माण पर भले ही पानी की तरह पैसा बहाया गया हो. किंतु जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा व प्रशासनिक अनदेखी के कारण स्थानीय विधायक के गांव महुआवा की सड़कें अपने दयनीय हालत पर आंसू बहा रही है.
पंचायती राज गठन के बाद अंबा दक्षिणी पंचायत स्थित इस गांव के लोगों में आशा जगी की गांव का विकास होगा. गांधी जी के ग्राम्य स्वराज का सपना पूरा होगा. लोगों का मानना था कि सता का विकेंद्रीकरण लोकतंत्र की आत्मा है. पंचायती राज गठन से इस गांव के लोग विकास की मुख्यधारा में शामिल होंगे. किंतु वादों आश्वासनों के बीच ग्रामीणों ने करीब 16 वर्ष का सफर तय किया है. इस बीच सत्ता में बदलाव आया. कई नये व पुराने चेहरे पंचायत के सता पर काबिज हुए. किंतु लोगों की समस्या ज्यों की त्यों बनी रही है.
ग्रामीणों की मानें तो नागेन्द्र कुवंर, सलीमा खातुन, फुलकुमारी देवी ने अंबा दक्षिणी पंचायत का प्रतिनिधित्व किया. किंतु किसी ने भी आज तक इस गांव की सुधि नहीं ली है.गांव के ही मो. शरफुद्दीन विधायक बने हैं तो फिर से आशा की किरण दिखाई देने लगी है. हालांकि उपेक्षा के कारण सड़क की हालत नारकीय है.
इस गांव में कदम रखते ही आदम युग का अहसास होने लगता है. सड़कें जर्जर बनी हुई है. महुआवा मैन चौक से बिसाहीं होते शिवहर तक जाने वाली सड़क जल जमाव गंदगी कीचड़ से नारकीय बनी हुई है. वहीं महुआवा से चंपारण तक जाने वाली सड़क भी खस्ताहाल है.
जगह जगह गड्ढ़ों में तब्दील इन सड़कों पर पैदल यात्री का भी चलना मुश्किल है. इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय मुखिया रीमा कुमारी यादव के हावले से प्रतिनिधि राजीव कुमार यादव ने बताया कि यह आरइओ का सड़क है.
पंचायत से इस पर कार्य करना मुश्किल है. हालांकि वार्ड सात में करीब चार सौ फीट में ब्रिक वर्क कराया गया है. कहा नयागांव में सड़क को बेहतर बनानेे के लिए वार्ड 13 में 10 सौ 50 फीट में पीसीसी सड़क निर्माण, वार्ड 12 में पांच सौ 50 फीट में पीसीसी, वार्ड 17 में 565 फीट पीसीसी का कार्य कराया गया है.अंबा ओझा टोला में भी 365 फीट में पीसीसी का कार्य कराया गया है. महुआवा के उक्त सड़क पर ब्रिक वर्क करने के लिए बीडीआो सेे बात किये थे.
किंतु बीडीओ ने नियम का हवाला देकर पंचायत द्वारा कार्य कराने से मना कर दिया है.
विधायक मो शरफुद्दीन ने कहा कि महुआवा के उक्त सड़क को योजना में दिया गया है. विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. बरसात बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन