प्रभात फेरी निकालेंगे जदयू कार्यकर्ता पूर्ण शराबबंदी के लिए किया जाएगा जागरूक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शिवहर : स्थानीय अतिथि भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला अध्यक्ष रामएकवाल राय क्रांति के अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें निर्णय लिया गया कि दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पूरे जिले में पूर्ण शराब बंदी के पक्ष व सात निश्चय को लेकर वातावरण तैयार करने को लेकर प्रभातफेरी निकाली […]
विज्ञापन
शिवहर : स्थानीय अतिथि भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला अध्यक्ष रामएकवाल राय क्रांति के अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें निर्णय लिया गया कि दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पूरे जिले में पूर्ण शराब बंदी के पक्ष व सात निश्चय को लेकर वातावरण तैयार करने को लेकर प्रभातफेरी निकाली जायेगी. निर्देश दिया गया कि सभी कार्यकर्ता पंचायत व प्रखंड स्तर पर प्रभात फेरी निकालेंगे. उसके बाद यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा.
बैठक में प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. मौके पर स्थानीय विधायक मो.शरफुद्दीन,प्रवक्ता गिरीश नंदन सिंह प्रशांत, अफताब आलम, अंजनी कुमार सिंह समेत कई मौजूद थे.
तरियानी छपड़ा में दो को स्थापित होगी गांधी की मूर्ति: शिवहर. जिले के तरियानी छपड़ा गांव में महात्मा गांधी की मूर्ति दो अक्तूबर को स्थापित की जायेगी. इसको लेकर प्रशासनिक व पंचायत स्तर पर तैयारी की जा रही है. डीएम राजकुमार के हवले से बताया गया कि करीब 15 वर्ष पूर्व नक्सली गतिविधि के दौरान गांधी जी की छपड़ा चौक पर स्थापित मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. उसे प्रशासनिक पहल व सहयोग से चंदा एकत्रित कर पुन: दो अक्तूबर को स्थापित किया जायेगा. इधर इस कार्यक्रम में प्रदेश से कई वरीय नेताओं के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है. जिसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह का नाम भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










