लाइफ लाइन सड़कों को बाधारहित करें मुख्यमंत्री

शिवहर : आदर्श विकास अभियान समिति के अध्यक्ष सह साइंस फॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजब लाल चौधरी ने जिले के लाइफ लाइन सड़कों को बाधा रहित करने की मांग मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से की है. इस बाबत एक आवेदन भेजकर उन्होंने कहा है कि अनावृष्टि के कारण शिवहर के किसान सुखाड़ की मार झेल […]
शिवहर : आदर्श विकास अभियान समिति के अध्यक्ष सह साइंस फॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजब लाल चौधरी ने जिले के लाइफ लाइन सड़कों को बाधा रहित करने की मांग मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से की है. इस बाबत एक आवेदन भेजकर उन्होंने कहा है कि अनावृष्टि के कारण शिवहर के किसान सुखाड़ की मार झेल रहे है. इसलिए जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय. तकनीकी विभाग में जिला में स्वतंत्र पदाधिकारी की पदस्थापना की जाय.
प्रभारी पदाधिकारी से कार्य बाधित हो रहा है. बागमती नदी की पुरानी धारा की उड़ाही नहीं होने कृषि कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. उसकी उड़ाही कर सिंचाई योग्य बनाया जाय. आवेदन में बेलवा घाट पर आवागमन बहाल करने, डिग्री कॉलेज में अध्ययन की व्यवस्था करने, सौ बेड के अस्पताल को चालू करने, चनउ जाति की अति पिछड़ा घोषित करने,देकुली धाम को जानकी सर्किट से जोड़ने, रेलवे लाइन समेत कई समस्याओं का उल्लेख किया गया है. वही समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




