ePaper

बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Updated at : 18 Aug 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

शनिवार को अचानक झमाझम शिवहर : पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और आसमान में बादलों की आवाजाही के बाद शनिवार को अचानक झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया. लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है.लेकिन दोपहर बाद तेज धूप के कारण उमस भड़ी गर्मी से लोगों को पसीना छूटने […]

विज्ञापन

शनिवार को अचानक झमाझम

शिवहर : पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और आसमान में बादलों की आवाजाही के बाद शनिवार को अचानक झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया. लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है.लेकिन दोपहर बाद तेज धूप के कारण उमस भड़ी गर्मी से लोगों को पसीना छूटने लगा. हालांकि वर्षा होने से किसानों के चेहरे खिल उठे.

धान के खेतों में दरार दिखने लगी थी. बारिश होने से कुछ हद तक धान के पौधा को जैसे अमृत मिल गयी है.जबकि मौसम विभाग की माने तो उत्तर बिहार की जिलों में आसमान में गरज वाले बादल देखे जा सकते हैं.फिलहाल मानसून की सक्रियता बने रहने की संभावना है. इस अविध में तराई के जिलों में जैसे पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण, शिवहर एवं मधुबनी जिला में अपेक्षा से थोड़ी अधिक वर्षा हो सकती है. इस अविध में औसतन 10 से 12 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तराई के जिलों में मुख्यत: पुरवा हवा एवं कुछ स्थानों पर पछिया हवा चल सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन