देकुली धाम की बदलेगी तस्वीर, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन; श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

देकुली धाम में उद्घाटन के दौरान मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता एवं अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवहर का ऐतिहासिक देकुली धाम अब नई ऊंचाइयों पर है. 8.76 करोड़ रुपये की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण और 74 नई दुकानों का उद्घाटन किया गया है. यह विकास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा.

विज्ञापन

Dekuli Dham Sheohar: जिले के ऐतिहासिक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम के विकास को नई गति मिली है. सोमवार को पर्यटन विभाग, बिहार सरकार की 8 करोड़ 76 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री एवं शिवहर विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता मौजूद रहीं.

तालाब सौंदर्यीकरण और 74 नई दुकानों की शुरुआत

मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने 5 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से तैयार तालाब सौंदर्यीकरण कार्य और मंदिर परिसर के बाहर 2 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से निर्मित 74 दुकानों का शुभारंभ किया.

इन परियोजनाओं का उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित देकुली धाम

डॉ. श्वेता गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास पर लगातार काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पर्यटन विभाग द्वारा देकुली धाम के समग्र विकास के लिए लगभग 11.89 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया है.

श्रद्धालुओं के लिए बढ़ी सुविधाएं

विकास कार्यों के तहत मंदिर परिसर में आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स, आकर्षक सरोवर, पार्किंग सहित कई आधारभूत सुविधाएं विकसित की गई हैं.

इसके अलावा कुशहर से देकुली धाम तक सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण भी पूरा हो चुका है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही पहले की तुलना में अधिक आसान हो गई है.

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का लक्ष्य महाभारतकालीन महत्व वाले देकुली धाम को बिहार के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करना है. समय-समय पर यहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है.

कार्यक्रम में रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में एमएलसी रेखा कुमारी, देकुली धाम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, समिति के सचिव संदीप भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन