छिपी प्रतिभा को उभारने का मंच है बाल विज्ञान कांग्रेस
Updated at : 09 Aug 2019 3:14 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर :राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय परियोजना उन्मुखीकरण कार्यशाला नवाब उच्च विद्यालय शिवहर में संपन्न हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी चिंता कुमारी ने किया. उपविकास आयुक्त वारिस हसन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. जबकि संचालन एवं प्रशिक्षण शैक्षिक समन्वयक मुकुल रंजन प्रसाद ने किया. वही राज्य साधनसेवी एवं […]
विज्ञापन
शिवहर :राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय परियोजना उन्मुखीकरण कार्यशाला नवाब उच्च विद्यालय शिवहर में संपन्न हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी चिंता कुमारी ने किया. उपविकास आयुक्त वारिस हसन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. जबकि संचालन एवं प्रशिक्षण शैक्षिक समन्वयक मुकुल रंजन प्रसाद ने किया.
वही राज्य साधनसेवी एवं निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. राम इकबाल राय ने मूल्यांकन के तरीके समझाये. हरित,स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में विज्ञान, तकनीकी और नवाचार-विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए शैक्षिक समन्वयक मुकुल रंजन प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा उत्प्रेरित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में छिपी वैज्ञानिक चेतना को झकझोरना, उभारना एवं उन्हें मंच प्रदान करना है. मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त वारिस हसन ने सृष्टि के निर्माण से अब तक विज्ञान में नवाचार के महत्व को रेखांकित किया. कहा बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों के खोजी प्रतिभा का उभारता है.
उसमें निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है. जिला समन्वयक मो नेसार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के दिलिप कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के राधेश्याम सिंह,अभय कुमार सिंह साधनसेवी बीरबल पंडित,अविनाश कुमार सिंह,असरफ अली के अलावा अनेक विज्ञान में अभिरुचि रखने वालों ने अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




