कुअमा बम कांड का मुख्य आरोपित बिट्टू गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2018 6:18 AM
शिवहर : जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के कुअमा गांव में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग व बम विस्फोट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित कुअमा गांव निवासी बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से लोडेड देशी पिस्टल व दो मोबाइल बरामद हुआ है. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि […]
शिवहर : जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के कुअमा गांव में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग व बम विस्फोट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित कुअमा गांव निवासी बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से लोडेड देशी पिस्टल व दो मोबाइल बरामद हुआ है. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मीनापुर बलहा से परशुरामपुर जाने वाले पथ में उसकी गिरफ्तारी की गयी है, जबकि उसके पिता गणेश सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है. एसपी ने कहा कि उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. यह अपराधियों को अपने घर में ठहरा कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना में शामिल था. घटना में एक हार्डकोर नक्सली भी शामिल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










