सांसद व विधायक के साथ जिला प्रशासन ने भी कल्पना को किया सम्मानित

शिवहर : स्थानीय गांधी नगर भवन में टॉपर कल्पना के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें सांसद रमा देवी ने 11 हजार रुपये का चेक, कलम, गले का लॉकेट, शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया, जबकि विधायक ने गिफ्ट पॉकेट व बुके देकर सम्मानित किया. इस दौरान डीएम अरशद अजीज ने प्रशस्ति […]
शिवहर : स्थानीय गांधी नगर भवन में टॉपर कल्पना के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें सांसद रमा देवी ने 11 हजार रुपये का चेक, कलम, गले का लॉकेट, शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया, जबकि विधायक ने गिफ्ट पॉकेट व बुके देकर सम्मानित किया. इस दौरान डीएम अरशद अजीज ने प्रशस्ति पत्र देकर जिला प्रशासन की ओर से कल्पना को सम्मानित किया, जबकि जिला ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत गुप्ता ने 5100 रुपये देकर सम्मानित किया.
इस दौरान सांसद ने कल्पना के पिता राकेश झा एवं माता को भी सम्मानित किया. वहीं युगल किशोर यमुना उच्च विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश सिंह को भी सांसद ने सम्मानित किया. इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद एसडीओ आफाक अहमद, डीसीएलआर सार्दुल हसन खान, एसपी, भाजपा महिला मोरचा के जिला अध्यक्ष सुनिता रानी व उपाध्यक्ष मनोरमा त्रिवेदी समेत अन्य लोगों ने बुके देकर सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










