दीमक की तरह डीलर चट कर गया सैकड़ों क्विंटल खाद्यान्न, उठे सवाल
Updated at : 02 Jun 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

सोनबरसा : प्रखंड की इंदरवा पंचायत का डीलर भोला पासवान ने उपभोक्ताओं की हकमारी की है. उसने दीमक की तरह सैकड़ों क्विंटल खाद्यान्न चट कर गया है. इसका खुलासा जांच के बाद हुआ है. इस बीच, उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों पर भी सवाल उठाया है और कहा है कि एमओ द्वारा बीच -बीच में डीलर […]
विज्ञापन
सोनबरसा : प्रखंड की इंदरवा पंचायत का डीलर भोला पासवान ने उपभोक्ताओं की हकमारी की है. उसने दीमक की तरह सैकड़ों क्विंटल खाद्यान्न चट कर गया है. इसका खुलासा जांच के बाद हुआ है. इस बीच, उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों पर भी सवाल उठाया है और कहा है कि एमओ द्वारा बीच -बीच में डीलर की दुकान का निरीक्षण किया गया होता तो उनकी हकमारी नहीं होती.
क्या है पूरा मामला: उक्त डीलर लगातार सात माह से उपभोक्ताओं को खाद्यान्न नहीं दे रहा था और हर माह खाद्यान्न का उठाव कर कालाबाजार में बेच दे रहा था. वह लोगों को तरह – तरह का बहाना बनाकर दुकान से चलता कर देता था. उपभोक्ता अधिकारियों के यहां शिकायत भी किये थे, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जांच करा कार्रवाई की गयी होती तो उक्त डीलर लगातार सात माह तक खाद्यान्न हजम नहीं कर पाता. तीन दिन पूर्व उपभोक्ता एक बार फिर नरकटिया गांव स्थित डीलर की दुकान पर पहुंचे थे. डीलर द्वारा खाद्यान्न नहीं दिया गया और नया बहाना बना दिया गया.
सदर एसडीओ को जानकारी दी: वहां मौजूद पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार को डीलर की कार्यशैली नागवार लगा. उन्होंने दूरभाष पर सदर एसडीओ से डीलर की शिकायत की. एसडीओ ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रभारी एमओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा. शुक्रवार को जांच को पहुंचे एमओ मंजय कुमार ने उपभोक्ता रज्जाक बैठा, ख़िताब बैठा, कैलास पंडित, रुदनी देवी व दिनेश महतो समेत अन्य का बयान दर्ज किया. साथ ही कार्ड की छायाप्रति भी ले गये. एमओ ने बताया कि 24 घंटा के अंदर सदर एसडीओ को जांच रिपोर्ट सौंप कर डीलर के खिलाफ प्राथमिकी एवं लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




