माधोपुर छाता में स्वच्छता अभियान रैली निकाली
Updated at : 31 May 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र शिवहर के तत्वावधान में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत आदर्श युवा संघ एवं राजकीय मध्य विद्यालय, माधोपुर छाता के द्वारा जिले के तरियानी प्रखंड के माधोपुर छाता ग्राम में स्वच्छता अभियान रैली निकाली गयी. जिसका नेतृत्व तरियानी प्रखंड के राष्ट्रीय युवा […]
विज्ञापन
शिवहर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र शिवहर के तत्वावधान में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत आदर्श युवा संघ एवं राजकीय मध्य विद्यालय, माधोपुर छाता के द्वारा जिले के तरियानी प्रखंड के माधोपुर छाता ग्राम में स्वच्छता अभियान रैली निकाली गयी.
जिसका नेतृत्व तरियानी प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीपक कुमार एवं प्रधानाचार्य उमाशंकर ने की. रैली गांव के प्रत्येक गली से होते हुए विद्यालय में समाप्त की गयी. मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि भारत को स्वच्छ बनाना केवल सरकार या सफाई कर्मियों का दायित्व नहीं है, बल्कि देश का भविष्य युवा वर्ग पर निर्भर करता है. इसलिए कल अच्छा हो, भारत स्वच्छ और निर्मल हो, इसके लिए स्वच्छ भारत का निर्माण करना आवश्यक है.
सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन को भी समाज से संवाद कर समस्या का समाधान करना चाहिए. लोग जागरूक होकर शौचालय बनवाते भी हैं, तो उन्हें प्रोत्साहन राशि के लिए दर ब दर भटकना पड़ता है. कई बार मिलता भी नहीं. जिससे सामाजिक कार्यकर्ताओं को परेशानी होती है.
दीपक कुमार ने खतरनाक वायरस निपाह कि जानकारी दी. यह वायरस देश में तेजी से फैल रहा है. इसका कोई इलाज नहीं है और मरीज 24 घंटों के अंदर कोमा में चला जाता है. यह बीमारी संक्रमित सूअरों और चमगादड़ों द्वारा फैल रही है इसे सचेत होने की आवश्यकता है. मौके पर राजकुमार अभिषेक, ऋतु, ब्यूटी, राहुल, ध्रुव, मणिभूषण, अदिति, आलोक रंजन, चंदा एवं दर्जनों ग्रामीण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




