निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद नहीं होने से किसानों में छायी मायूसी
Updated at : 16 May 2018 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

पुपरी : केंद्र सरकार की ओर किसानों की फसल पर लागत के दोगुना मूल्य देने की घोषणा की जा रही है, पर प्रखंड क्षेत्र में एक माह से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद अब तक सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं के समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद शुरू नहीं हो सकी […]
विज्ञापन
पुपरी : केंद्र सरकार की ओर किसानों की फसल पर लागत के दोगुना मूल्य देने की घोषणा की जा रही है, पर प्रखंड क्षेत्र में एक माह से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद अब तक सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं के समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद शुरू नहीं हो सकी है, जिसके चलते किसानों में मायूसी छायी हुई है.
जबकि सरकारी पत्र के अनुसार विगत पांच अप्रैल से ही गेहूं की खरीदारी शुरू हो जानी चाहिए थी, पर अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा जा रहा है. हालांकि यह कोई नयी बात नहीं है.
पूर्व में भी सरकारी लापरवाही के चलते किसानों की खरीफ फसल ‘धान’ की खरीदारी विलंब से शुरू हुई, जिसके चलते पूरे प्रखंड में मात्र एक पैक्स रामनगर बेदौल में 700 क्विंटल धान की खरीदारी हो सकी, जिसके चलते लक्ष्य पूरा नहीं हो सका. लिहाजा किसानों औने-पौने दामों पर अपना धान बेचना पड़ा.
इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष अशोक चौधरी, शिवाचंद्र मिश्र, मो शमीम उर्फ काले समेत अन्य ने बताया कि सरकार व पैक्स अध्यक्षों के बीच ताल-मेल के अभाव में धान की खरीद नहीं हो सकी जो दु:खद है.
एक ओर किसान के हित में घोषणा की जाती है तो दूसरी ओर उनका अहित होता दिख रहा है. इधर, किसान अमरेंद्र पांडेय, संजय पांडेय, मनोज कुमार चौधरी, रणधीर कुमार व गुलाब ठाकुर समेत अन्य ने बताया कि पैक्स व व्यापार मंडल द्वारा खरीदारी नहीं की जा रही है. ऐसे में निर्धारित सरकारी मूल्य पर खरीद असंभव है. ग्रामीण क्षेत्रों में 12-14 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की बिक्री हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




