बोलेरो गायब मामले में कार्यपालक अभियंता पर गबन की प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2018 4:33 AM

विज्ञापन

घटना. 22 जनवरी को पटना से गायब हुई है गाड़ी शिवहर : नगर थाना क्षेत्र के फतहपुर निवासी नवीन कुमार पांडेय ने थाने में अपनी बोलेरो गाड़ी बीआर 55 ए 5096 चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पथ निर्माण विभाग शिवहर के कार्यपालक अभियंता कामेश्वर लाल व पत्राचार लिपिक बैद्यनाथ सिंह को आरोपित […]

विज्ञापन

घटना. 22 जनवरी को पटना से गायब हुई है गाड़ी

शिवहर : नगर थाना क्षेत्र के फतहपुर निवासी नवीन कुमार पांडेय ने थाने में अपनी बोलेरो गाड़ी बीआर 55 ए 5096 चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पथ निर्माण विभाग शिवहर के कार्यपालक अभियंता कामेश्वर लाल व पत्राचार लिपिक बैद्यनाथ सिंह को आरोपित किया है.
प्राथमिकी में कहा गया है कि आवेदक ने अपनी बोलेरो गाड़ी सात सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 21 हजार रुपये प्रतिमाह भाड़ा पर कार्यपालक अभियंता कार्यालय को 21 जनवरी 2016 से अगले आदेश तक के लिए उपलब्ध कराया था. तरियानी थाना क्षेत्र के कोलसो मोतनाजे निवासी रंजीत कुमार उक्त गाड़ी के चालक थे. विगत 20 जनवरी को पत्राचार लिपिक ने मानव शृंखला में गाड़ी की जरूरत की बात कहते हुए तीन चार दिन के लिए गाड़ी की मांग गाड़ी मालिक से की. उसके बाद गाड़ी विभाग के कार्य में चला गया.
इसी बीच पत्राचार लिपिक ने गाड़ी मालिक को दूरभाष पर सूचना दिया कि वह 22 जनवरी को दोपहर तक लौट जायेगा. वही गाड़ी मालिक को गाड़ी उपलब्ध करा दी जायेगी. किंतु 22 जनवरी को गाड़ी नहीं उपलब्ध होने पर गाड़ी मालिक की चिंता बढ़ी उसने पत्राचार लिपिक से संपर्क साधना चाहा किंतु उसका मोबाइल बंद पाया गया. उसके बाद गाड़ी मालिक ने कार्यपालक अभियंता से संपर्क साधा. किंतु संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका. उसके बाद गाड़ी मालिक ने पुन: पत्राचार लिपिक से संपर्क साधा तो उसने बताया कि कार्यपालक अभियंता उक्त गाड़ी से पटना गये थे.
वहीं से गाड़ी चोरी हो गयी है. प्राथमिकी में गाड़ी मालिक ने कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल व पत्राचार लिपिक पर मिली भगत से साजिश के तहत गाड़ी गायब करने का अारोप लगाया है. वही गाड़ी बरामद कराते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की मांग पुलिस से की है.थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने बताया कि गाड़ी मांग कर ले जाया गया था. ऐसे में कार्यपालक अभियंता व पत्राचार लिपिक पर गबन की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
गाड़ी मािलक को अभियंता ने नहीं िदया संतोषजनक जवाब
पत्राचार लिपिक पर भी प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन