CM नीतीश ने की रघुनाथ झा के परिजनों से मुलाकात, समाहरणालय में मूर्ति लगाने की घोषणा की, देखें वीडियो

शिवहर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवहर के पिपराही प्रखंड स्थित अंबा कला गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा के परिजनों से मुलाकात की. इसके पहले उन्होंने रघुनाथ झा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. उन्होंने कहा कि रघुनाथ झा से उनका भावनात्मक लगाव था. शिवहर को जिला बनाने में रघुनाथ झा की […]
शिवहर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवहर के पिपराही प्रखंड स्थित अंबा कला गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा के परिजनों से मुलाकात की. इसके पहले उन्होंने रघुनाथ झा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. उन्होंने कहा कि रघुनाथ झा से उनका भावनात्मक लगाव था. शिवहर को जिला बनाने में रघुनाथ झा की भूमिका महत्वपूर्ण रही है. रघुनाथ झा समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे. उस दौरान मुख्यमंत्री उनसे भावनात्मक रूप से जुड़े थे.
पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ बिताये पलों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्य करने के तरीके के कारण उनसे लगाव हो गया था. मुख्यमंत्री ने बेलसंड विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान एवं अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष शिशिर कुमार द्वारा ध्यान आकृष्ट कराये जाने पर शिवहर समाहरणालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा की मूर्ति लगाने की घोषणा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










