कुम्मा गांव में पोखर में डूब कर बच्चे की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2018 5:19 AM
सुरसंड : स्नान करने के दौरान सोमवार को थाना क्षेत्र के कुम्मा गांव में शनिचर बाजार के समीप स्थित पोखर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी.मृतक खुशनंदन कुमार (7 वर्ष) कुम्मा वार्ड नंबर एक निवासी रंजन राम का पुत्र था. मिली जानकारी के अनुसार वह अपने घर के समीप स्थित पोखर में […]
सुरसंड : स्नान करने के दौरान सोमवार को थाना क्षेत्र के कुम्मा गांव में शनिचर बाजार के समीप स्थित पोखर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी.मृतक खुशनंदन कुमार (7 वर्ष) कुम्मा वार्ड नंबर एक निवासी रंजन राम का पुत्र था. मिली जानकारी के अनुसार वह अपने घर के समीप स्थित पोखर में स्नान करने गया था, जहां गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गयी. परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की गयी किंतु उसका पता नहीं चल सका. कुछ लोगों ने उक्त बच्चे की शव को पोखर में तैरते देखा.
पोखर से निकालने की बाद उसकी शिनाख्त खुशनंदन कुमार के रूप में हुई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया है. पूर्व मुखिया सह जद यू नेता विश्वनाथ प्रसाद ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










