पटना पहुंचा शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर, कल गुलबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Nov 2024 12:31 PM
Sharda Sinha Death: बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में हो गया. वे 72 साल की उम्र में अंतिम सांस लीं. आज बुधवार को इंडिगो की फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया है.
Sharda Sinha Death: बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में हो गया. वे 72 साल की उम्र में अंतिम सांस लीं. छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. आज बुधवार को इंडिगो की फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया है. दोपहर के बाद पटना में इनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.
कल जेपी नड्डा करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित
पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा आदि मौजूद थे. कल गुरुवार को सुबह 8 बजे गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई दी जाएगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उनके (शारदा सिन्हा) के गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं. महापर्व छठ से जुड़े उनके गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी.
Also Read: कैसे हुआ शारदा सिन्हा का निधन? जानिए दिल्ली AIIMS ने क्या बताया वजह…
4 नवंबर को गिरने लगा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली AIIMS ने बताया कि सेप्टिसीमिया (ब्लड इंफेक्शन) की वजह से शारदा सिन्हा की मौत हुई है. 26 अक्टूबर को ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था. 3 नवंबर को हालत में सुधार हुआ उसके बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था. लेकिन 4 नवंबर की शाम उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा, इसके बाद से वे वेंटिलेटर पर चली गईं थीं.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










